Nabaz-e-punjab.com

राज्यभर में धान की खऱीद जारी, 22508 मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी गई

अक्तूबर के अंत तक जा सकती है धान की खऱीद

न्यूज़-ए-पंजाब ब्यूरो, चंडीगढ़, 5 अक्तूबर:
पिछले चार दिनों से आढ़तिया के बायकाट के बावजूद राज्यभर की मंडियों में धान की खऱीद प्रक्रिया जारी है, यह जानकारी आज खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग के एक प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि खऱीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाने के लिए लोगों द्वारा चुने गए नुमायंदों की तरफ से अपनी-अपने हलकों में धान की खऱीद प्रक्रिया पर निजी तौर पर नजऱसानी की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल 4 अक्तूबर तक खऱीदे गए 28446 मीट्रिक टन धान के मुकाबले इस साल 22508 मीट्रिक टन धान की खऱीद हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि लंबे चले बरसाती मौसम के कारण मंडियों में अभी धान की आमद कम है परन्तु 10 अक्तूबर के बाद इस आमद में तेज़ी आने की संभावना है और महीने के दूसरे हफ़्ते में राज्य की मंडियों में धान की आमद में और तेज़ी आने की पूरी आशा है।
उन्होंने किसानों को फ़सल के पूरी तरह पकने के बाद ही कटाई करने की अपील की क्योंकि धान की कई किस्में अभी भी पकने के आखिरी पड़ाव में हैं। प्रवक्ता ने कहा कि किसानों के लिए अपनी आधी पकी फ़सल की नमी की मात्रा को नियंत्रित करना बहुत कठिन होगा। उन्होंने बताया कि धान की खऱीद अक्तूबर के अंत तक जा सकती है।
आढ़तियों द्वारा हड़ताल वापस लेने के फ़ैसले की सराहना करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाजि़मी प्रणाली पब्लिक फाईनांशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एफ.एम.एस.) की सुचारू कार्यशीलता के लिए विभाग की तरफ से हर संभव सहयोग दिया जायेगा।

Load More Related Articles
Load More By Nabaz-e-Punjab
Load More In General News

Check Also

ਮੁਹਾਲੀ: 700 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਦਲੇਗਾ ਬਿਜਲੀ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚਾ: ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ

ਮੁਹਾਲੀ: 700 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਦਲੇਗਾ ਬਿਜਲੀ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚਾ: ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਆਪ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸ…