गोविंद विहार के शिव मंदिर में अक्षत कलश स्थापित किया

जीरकपुर, 27 दिसंबर 2023:
जीरकपुर स्थित गोविंद विहार के शिव मंदिर में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से राम लला के धाम से आए पूजित अक्षत कलश की स्थापना की गयी। हवन पूजन के बाद मंदिर में कीर्तन और श्री राम-भजन गाये गए तत्पश्चात कलश स्थापित किया गया। सोसाइटी के निवासियों द्वारा अक्षत कलश लाते हुए शद्धालों का भव्य स्वागत किया गया। अक्षत कलश यात्रा में एसोसिशन के प्रधान प्रवीण मित्तल, महासचिव सुनील शर्मा, खजांची मीना सचदेवा के अलावा जयकिशन नैथानी ,राधे श्याम बंसल , नरेंद्र और कीर्तन मंडली की प्रधान सीमा गुलाटी, स्नेहा, कृष्णा, कामिया,सुनीता, रेणु गोयल, किरण गर्ग, मंदिर से आचार्य रोहित तिवारी और कॉलोनी से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जय श्री राम का जय घोष करके कलश यात्रा से पूरी कॉलोनी को राम मय किया गया। सोसाइटी के प्रधान प्रवीण मित्तल ने बताया कि यह कलश आम जनता के दर्शन के लिए 22 जनवरी तक मंदिर में स्थापित रहेगा और 22 जनवरी को सुबह 11 बजे विशाल हवन और भंडारा आयोजित किया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Nabaz-e-Punjab
Load More In General News

Check Also

ਆਰਐਲਡੀਏ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਗ਼ੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਹਟਾਏ

ਆਰਐਲਡੀਏ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਗ਼ੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਹਟਾਏ Nabaz-e-Punjab, ਲੁਧਿਆਣਾ, 24 ਅਪ੍ਰੈਲ, 20…