अंतर्राष्ट्रीय गतका दिवस के अवसर पर मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन

न्यूज़-ए-पंजाब ब्यूरो, मोहाली, 21 जून:
अंतर्राष्ट्रीय गतका दिवस के अवसर पर नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन और इंटरनेशनल सिख मार्शल अकादमी के गतका खिलाड़ियों ने सिख विरासत की जंगजू कला गतका का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन के वित्त सचिव बलजीत सिंह और कोच योगराज सिंह ने आज यहां यह खुलासा करते हुए कहा कि इस दिन को गतका खिलाड़ियों ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए और सरकार की और से जारी निर्देशों का पालन करते हुए मनाया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन की विभिन्न इकाइयों के गतकेबाज़ो ने भी गतका दिवस के अवसर पर विरासती गतके का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संत बाबा कपूर सिंह सनेरा वाले ने गतका खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने गतका के इतिहास और इस कला के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि छठे पातशाह, श्री गुरु हरगोबिंद जी ने सिक्खों को संत और सिपाही बनाने के लिए मीरी और पीरी के सिद्धांत को लागू किया। गुरु साहिब ने सर्व उच्च अस्थान श्री अकाल तख्त साहिब पर मिरी और पीरी की दो तलवारें पहनते हुए, सभी संगतों को अच्छी तरह से सशस्त्र होने, शस्त्र और उत्तम घोड़े रखने का आदेश दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को गुरबाणी और सिख वस्त्र (चोला) को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर महासचिव हरजिंदर सिंह, गतका कोच हरविंदर सिंह, समन्वयक भूपिंदर सिंह और दर्शन सिंह सिद्धू के अलावा और गतका खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Nabaz-e-Punjab
Load More In Sports

Check Also

ਸ਼ੀਤਲਾ ਮਾਤਾ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਕੁਸ਼ਤੀ ਦੰਗਲ ਕਰਵਾਇਆ

ਸ਼ੀਤਲਾ ਮਾਤਾ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਕੁਸ਼ਤੀ ਦੰਗਲ ਕਰਵਾਇਆ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ’ਚ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਏ ਖੇਡ …