रघुनाथ मंदिर सैक्टर-15 में जय माँ भगवती देवी सहस्त्र चंडी महायज्ञ, हवन यज्ञ

पंचकुला , 14 फरवरी:
रघुनाथ मंदिर सैक्टर-15 में जय माँ भगवती देवी सहस्त्र चंडी महायज्ञ और श्याम कथा के दौरान हवन यज्ञ में भाग लेते हुए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण मित्तल ने बताया कि हर रोज लोग आस-पास के क्षेत्रों से इस धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने के लिए पहुँच रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ-नर्वाण मंत्रजाप किया जाता है। कथा के पश्चात हर रोज शाम 7 बजे से 9 बजे तक 9 हवन कुंडों में विशाल हवन यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। यह कथा 16 फरवरी तक चलेगी। कार्यक्रम का समापन 17 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। जिसके अंत में उसी दिन दोपहर को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा यह कार्यक्रम में हर रोज सुबह गणपति पूजन के साथ शुरू किया जाता है। चंडीगड़, पंचकुला और बलटाना क्षेत्र के जय माँ बनभौरी देवी परिवार के सदस्य इस कार्यक्रम को श्रद्धा भाव के साथ में आगे बढ़ा रहे हैं। इस आयोजन में जय माँ बनभौरी देवी परिवार के तरसेम मित्तल, रवि गर्ग, सुशीला बंसल और तरसेम गोयल सेवा करते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जबकि कथा वाचन आचार्य श्री संदीप शास्त्री के द्वारा किया जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Nabaz-e-Punjab
Load More In General News

Check Also

ਮੁਹਾਲੀ: 700 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਦਲੇਗਾ ਬਿਜਲੀ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚਾ: ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ

ਮੁਹਾਲੀ: 700 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਦਲੇਗਾ ਬਿਜਲੀ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚਾ: ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਆਪ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸ…