Nabaz-e-punjab.com

मोहाली पुलिस में बांटी 400 फेस शील्ड्स, मास्क M/h2>

800 जूस व 1000 बोतल सेनिटाइजर्स

न्यूज़-ए-पंजाब ब्यूरो, मोहाली, 18 मई:
लॉक डाउन 4 के पहले दिन विश्वास फाउंडेशन व् जिला रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच मोहाली ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से सेवा कार्यों को बढ़ाते हुए आज सोमवार को मोहाली पुलिस के जिले में सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों (कोरोना यौद्धाओं) में सेनिटाइजर मास्क जूस और फेस शील्ड्स बांटे। इस सेवा कार्य की शुरुआत जिला सचिवालय स्थित पुलिस मुख्यालय से की गई। इसी क्रम में जिले के डीएसपी दीप कमल हेड क्वार्टर को व उनके स्टाफ को भी सेनिटाइजर्स, मास्क और फेस शील्ड दी गई।
विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि हरेक पुलिस कर्मचारी दो-दो सेनिटाइजर, एक-एक फेस शील्ड एक-एक मास्क व दो दो जूस की बोतल दी गयी दिया गया है। जूस की बॉटल्स पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा दी गयी। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली में कोरोना यौद्धाओं को फाउंडेशन की तरफ से हर संभव सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। चार टीमों ने जिले के विभिन्न हिस्सों में विजिट करके पुलिस नाकों पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को सेनिटाइजर्स, मास्क और फेस शील्ड दी।

Load More Related Articles
Load More By Nabaz-e-Punjab
Load More In Police

Check Also

War on Gangsters: Punjab Police conducted 409 Raids, 132 held

War on Gangsters: Punjab Police conducted 409 Raids, 132 held Nabaz-e-Punjab, Chandigarh, …