राज्यपाल द्वारा एक पौधा, शहीद विक्रम बत्रा के नाम मुहिम की शुरुआत

Nabaz-e-Punjab, चंडीगढ़, 7 जुलाई 2025:
आज शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के 26वें शहीदी दिवस के अवसर पर, पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आरंभ की गई साप्ताहिक हरित मुहिम “एक पौधा, शहीद विक्रम बत्रा के नाम” का राज भवन, चंडीगढ़ में पौधारोपण कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पूज्य पिता श्री जी.एल. बत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन सुश्री आशा जसवाल, अध्यक्ष श्री अमित राणा, वाइस चेयरमैन श्री रविंद्र पठानिया, महासचिव श्री सनि राजपूत, श्रीमती मिनाक्षी ठाकुर, श्री राकेश शर्मा, श्री सुरेश राणा, श्री राजीव ठाकुर, श्री राजपाल डोगर, श्री मोहिंदर निराला, श्रीमती नीलम ठाकुर, श्री संजीव ग्रोवर, श्री दीपक शर्मा, श्री जनक राणा, श्री विरेंद्र गुलेरिया, श्री के.सी. मलकानिया, श्री अश्विन जौहर, श्री बी.एन. शर्मा, श्री गजिंदर शर्मा एवं श्री अंकज डडवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखना है। वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन द्वारा यह मुहिम पूरे वर्ष चलाने का संकल्प लिया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nabaz-e-Punjab
Load More In General News

Check Also

ਮੁਹਾਲੀ: 700 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਦਲੇਗਾ ਬਿਜਲੀ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚਾ: ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ

ਮੁਹਾਲੀ: 700 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਦਲੇਗਾ ਬਿਜਲੀ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚਾ: ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਆਪ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸ…