जहरीली शराब: भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से सेहत मन्त्री के घर के बाहर धरना
नबज़-ए-पंजाब ब्यूरो, मोहाली, 7 अगस्त:
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने श्री भूपिंदर सिंह राणा की अगवाई में मोहाली स्थित स्वस्थ मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू के घर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया तथा धरना भी दिया। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि पंजाब में पिछले दिनों नाजायज शराब पीकर जो मौतें हुई हैं उसकी सीबीआई जांच करवाई जाए तथा मृतकों के परिवारों को दस लाख का मुआवजा दिया जाए। हर दुखी परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदर्शकारियों को संबोधन करते हुए राजीव शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि सत्ता पक्ष लोग शराब माफिया के साथ इसी लिए सरकार उचित कदम नहीं उठा रही। इसके बाद मंत्री जी मेमोरंडम देने गए तो वहां मौजूद स्टाफ ने मेमोरांड लेने से इंकार कर दिया। बाद में यह मेमोरंडम मंत्री जी के लेटर बॉक्स में दिया गया। इस अवसर पर श्रीमति एकता नागपाल, अरूण शर्मा,संजीव गोयल बतौर आब्जर्वर मोजूद रहे। प्रदर्शन चेतन ग्रोवर, दलीप शर्मा, दलीप वर्मा,अनिल कुमार गुड्डू,प्रधान मंडल-1,मनोज रोहिला, अभिषेक ठाकुर, मनदीप कौर, भूपिंदर राठौर,संजू राणा,विजय बंसल,अवनींद्र सिंह,Pardeep सिंह,रोशन के इलावा बहुत से युवा शामिल हुए । यह चेतावनी दी कि सरकार ने कुछ न किया तो लोगों की लड़ाई पार्टी लड़ेगी।